CM गहलोत का बड़ा ऐलान, राजस्थान सरकार एक साल में 1 लाख युवाओं को देगी रोजगार

 Join WhatsApp Group
 Join Telegram Channel

CM गहलोत का बड़ा ऐलान, राजस्थान सरकार एक साल में 1 लाख युवाओं को देगी रोजगार – इस साल के आखिर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता को आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी वजह से गुरुवार को विधानसभा में अशोक गहलोत ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए बड़ा एलान किया। गहलोत ने घोषणा की है कि इस साल राजस्थान सरकार एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेगी।

हमने प्रदेशवासियों को शानदार बजट दिया: CM

मुख्यमंत्री गहलोत ने घोषणा की है कि उनकी सरकार आगामी वित्त वर्ष में एक लाख से अधिक भर्तियां करेगी। गहलोत ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के बजट पर हुई चर्चा के जवाब में यह घोषणा की। गहलोत ने कहा, “10 फरवरी को बजट पेश करते हुए मैंने वर्तमान प्रक्रियाधीन नियुक्तियों के अतिरिक्त आगामी वित्त वर्ष में भी रिक्त होने वाले पदों पर भर्तियां सुनिश्चित करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में अब मैं आगामी वर्ष में एक लाख से अधिक भर्तियां करने की घोषणा करता हूं।”

गहलोत ने अपने जवाब में राज्य सरकार के वित्तीय प्रबंधन को बहुत ही शानदार बताते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेशवासियों को शानदार बजट दिया है। इस बजट से राजस्थान में स्थानीय उद्योगों और अन्य क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। गहलोत ने यह भी बताया कि राजस्थान सरकार के इस नए भर्ती अभियान से देश के अन्य हिस्सों से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

बजट में भर्तियों की घोषणा

  • 30,000 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती 
  • शिक्षा विभाग में 21,531 पदों पर भर्ती
  • 1000 सरस मित्र की भर्ती
  • 50,000 युवाओं को वार्ड स्तर पर रोजगार
  • 5000 पशुधन सहायक की भर्ती
  • एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट 1000 युवाओं को सरकार कृषक मित्र के पद पर भर्ती

Read More

निष्कर्ष

दोस्तों इस लेख में हमने आपको सरकारी योजना के बारे में बताया हैं, और इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी हैं। यदि आप इस योजना से संबंधित कोई प्रश्न पुछना चाहते हैं तो कमेंट करके पूछ सकते हैं। आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ ही शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment

बेटी है अनमोल और शगुन योजना लक्षित वर्गों को दे रही ताकत, शगुन योजना के तहत 229 महिलाओं को दी 70 लाख की राशि