UP सामुहिक विवाह योजना 2022 में ऐसे करें आवेदन

 Join WhatsApp Group
 Join Telegram Channel

UP सामुहिक विवाह योजना 2022 में ऐसे करें आवेदन : उत्तर प्रदेश सरकार ने सामुहिक विवाह योजना कि शुरुआत कि है इस योजना के अंतर्गत उन योग्य जोड़ों कि शादी करवाई जाएगी। जिनके पास शादी करने के लिए पैसे नहीं हैं। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से।

UP सामुहिक विवाह योजना क्या हैं

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना है। इस योजना के अंतर्गत सामुहिक रूप से विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस सामुहिक विवाह सम्मेलन का पूरा खर्च सरकार के द्वारा ही दिया जाता है। सामुहिक विवाह योजना में प्रत्येक विवाहित जोड़े को 35000 रुपए कि राशि प्रदान कि जाती है।

UP सामुहिक विवाह योजना की पात्रता

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में आपको कुछ पात्रता और शर्तें भी पूरी करनी होगी।

  • उत्तर प्रदेश सामुहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए आपको उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • विवाह करने वाले जोड़े के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • इसके साथ ही आपके पास बैंक अकाउंट भी होना चाहिए योजना की राशि लेने के लिए।
  • योजना के अंतर्गत विवाह सम्मेलन में कम से कम 10 जोड़े होना जरूरी है।

UP सामुहिक विवाह योजना में लाभ

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में निम्नलिखित लाभ मिलता है।

  • आपको विवाह करने के लिए 35000 रुपए कि राशि बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत विवाह करने पर आपके विवाह का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता है।

UP सामुहिक विवाह में आवश्यक दस्तावेज

  • वर और वधू का पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए।
  • आपके पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • जोड़े का बैंक अकाउंट
  • वर और वधू दोनों के पास आधार कार्ड होना चाहिए।

Read Also –

UP सामुहिक विवाह योजना में रजिस्ट्रेशन

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां पर आपको मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना का लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहा से फॉर्म डाउनलोड करना है।
  • इसे भरकर सम्बंधित विभाग में जमा कर दें।
Important Link 
Official Website
Join Our Telegram Channel 

 

निष्कर्ष – दोस्तों इस लेख में हमने आपको बताया है कि आप किस प्रकार से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सामुहिक विवाह सम्मेलन योजना का लाभ ले सकते हैं। यदि आप इस योजना के बारे में सवाल पुछना चाहते हैं तो कमेंट कर सकते हैं। और आपको लेख पसंद आया तो इसे शेयर भी कर दें।

Leave a Comment

बेटी है अनमोल और शगुन योजना लक्षित वर्गों को दे रही ताकत, शगुन योजना के तहत 229 महिलाओं को दी 70 लाख की राशि